‘नवाकार’

‘नवाकार’ हिन्दी कविताओं का संग्रह है,विशेषतः शिल्प प्रधन कविताओं का संग्रह है जिसमें काव्य की सभी विधाओं/शिल्पों पर कविता प्राप्त होगीं । विशषेकर छंद के विभिन्न शिल्प यथा दोहा, चौपाई कवित्त, गीतिका हरिगीतिका, सवैया आदि । जपानी विधि की कविता हाइकु, तोका, चोका । उर्दु साहित्य की विधा गजल, मुक्तक आदि की कवितायें इसमें आप पढ़ सकते हैं ।

फेरव दृष्टि इहां एक बारे

भारत भूमि धरा अति पावन
आप जहां प्रकटे बहुबारे ।
मानव दैत्य हुये जब कर्महि
छोड़हि धर्महि पाप सवारे ।।
धर्म बचावन को तब आपहिं
भारत भूमि लिये अवतारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

लालच लोभ भयंकर बाढ़त,
भारत को हि शिकार बनावे ।
स्वार्थ लगे सब काम करे अब,
लोग सभी घुसखोर जनावे ।।
मालिक नौकर चोर लगे अब
देश लुटे निज गेह सवारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

जंगल काटत पोखर पाटत,
लोग सभी निज काज बनावे ।
है सकरी सकरी गलियाँ अब
रोक गली जब लोग बसावे ।।
लोगन घेर रखे अब गोचर,
रोक रखे नदियां जल धारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

लोगन रोकत घेरत ऐठत
ठौर दिखे जब तो सरकारी ।
टैक्स चुरावत माल बढ़ावत
भारत देश अनेक व्यपारी ।।
निर्धन निर्धन गाँव दिखे अब
निर्धन के फल खावत सारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

जो बनते मुखिया हमरे जब,
ओ रखते धन ठूस तिजौरी ।
कारज पालन है जिनके कर
साहब साहब एक टकौरी ।।  (टकौरी-सोना-चाँदी तौलने का तुला )
स्वार्थ बड़ा निज कारज से अब
कौन करे अब तो उपकारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

साधु कहावत जो नर भारत
ठाठ दिखावत है इठलाते ।
नार रखे कुटिया मन लोभत
तोड़त धर्महि धर्म सिखाते ।।
ज्ञान दिये पर मानय ना खुद
संत कलंक किये व्यभिचारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

रामहि मंदिर खोजत न्यायहि
न्याय मिले जन को अब कैसे ।
तंत्र चले अपने मन माफिक
पत्थर मूरत हो वह जैसे ।।
धर्महि शीलहि खोजत मंदिर
ठौर दिखे नहिं एकहि न्यारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

याद करो निज आपन बातहि
धर्म बचापन आपहि आते ।
जो कछु भक्त  बचे अब भारत
धर्महि मानत कष्टहि पाते ।।
आवव आवव आपहि आवव
लेकर के फिर से अवतारे ।
हे जग पालक धर्म धुरन्धर,
फेरव दृष्टि इहां एक बारे ।।

Blog Archive

Popular Posts

Categories